Daily Horoscope
✕

Corona पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक, एकजुटता पर दिया जोर

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (12:32 IST)
संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई अपनी पहली बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोविड-19 से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया है। इसके साथ ही परिषद ने इस महामारी से निपटने के लिए महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रयासों के प्रति भी समर्थन व्यक्त किया है।

सुरक्षा परिषद ने कोविड-19 के प्रभाव को लेकर वीडियो-कांफ्रेंस के जरिये एक सत्र आयोजित किया था। संयुक्त राष्ट्र के इस प्रमुख अंग की अध्यक्षता अभी डोमिनिकन गणराज्य के पास है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने भी सत्र को संबोधित किया।

15 देशों की सदस्यता वाले परिषद ने कहा, ‘सदस्य देशों ने संघर्ष-प्रभावित देशों पर कोविड-19 महामारी के संभावित प्रभाव के विषय पर महासचिव के सभी प्रयासों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता जताने और एकता बनाए रखने की आवश्यकता को रेखांकित किया।‘
परिषद को संबोधित करते हुए गुतारेस ने कहा कि 75 साल पहले संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद से दुनिया अपने सबसे मुश्किल दौर में है और इस बात का डर है कि विशेष रूप से विकासशील देशों और पहले से ही संघर्ष से जूझ रहे देशों में अभी इस महामारी का सबसे बुरा प्रभाव सामने आना बाकी है।

गुतारेस ने जोर देकर कहा कि कोविड-19 महामारी से उत्पन्न शांति और सुरक्षा के खतरे को कम करने के लिए सुरक्षा परिषद की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में परिषद का एकजुट होकर इससे निपटने के लिए संकल्प लेना वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख