Daily Horoscope
✕

सांसद किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री से इस्तीफा मांगा, जानिए क्यों?

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (12:36 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने लॉकडाउन जारी रहने के बावजूद डीएचएफएल के प्रमोटरों कपिल और धीरज वधावन को यात्रा की अनुमति देने के मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की शुक्रवार को मांग की।
ALSO READ: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे बनेंगे विधान पार्षद
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद गृह विभाग में प्रधान सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को अनिवार्य अवकाश पर भेजने की सरकार की कार्रवाई महज खानापूरी है। लोकसभा के पूर्व सदस्य ने यह भी जानना चाहा कि किसके निर्देशों पर वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपी वधावन भाइयों के साथ वीवीआईपी सुलूक किया गया?
 
सोमैया ने वीडियो बयान में कहा कि गुप्ता को अवकाश पर भेजना और कुछ नहीं बल्कि दिखावा है। हमें अनिल देशमुख का इस्तीफा चाहिए। इससे पहले सुबह में देशमुख ने घोषणा की थी कि वधावन परिवार के सदस्यों को सातारा जिले के लोकप्रिय हिल स्टेशन, महाबलेश्वर की यात्रा की अनुमति देने वाले गुप्ता को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है।
 
अधिकारी ने वधावन परिवार में आपात स्थिति का हवाला देकर उसके सदस्यों को बंद के नियमों से छूट देने का पत्र जारी किया था। देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।
 
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वधावन परिवार तथा अन्य ने बुधवार शाम अपनी कार से खंडाला से महाबलेश्वर तक की यात्रा की जबकि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रभावी बंद के बीच पुणे और सातारा दोनों जिलों को सील किया गया है। कपिल और धीरज वधावन येस बैंक और डीएचएफएल धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख