Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में 2 महीने में पहली बार अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या भर्ती होने वालों से अधिक रही

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (00:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में बीते करीब 2 महीने में पहली बार दैनिक आधार पर संक्रमण से मुक्त होकर अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों से अधिक रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 मई से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की तुलना में अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना के 3009 नए मामले, 252 की मौत, संक्रमण दर घटकर 4.76 प्रतिशत
 
अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के मामलों में कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार 16 मई से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 1,000 से कम है। 29 अप्रैल को 1 दिन में 1993 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर 5% के करीब, क्या अब खत्म होगा लॉकडाउन? जानें क्या बोले CM केजरीवाल...
 
यह करीब 2 महीने में पहली बार है कि अस्पताल में भर्ती होने वालों की तुलना में कोविड से उबरकर अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या ज्यादा है। आंकड़ों के मुताबिक 1 से 5 अप्रैल के बीच जब दैनिक मामले 5,000 से कम थे तब दैनिक आधार पर अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की तुलना में भर्ती होने वालों की संख्या ज्यादा थी।

 
आंकड़ों के अनुसार 14 मई को कोविड के 1, 256 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया जबकि 1, 331 को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। दिल्ली में 20 मई को अस्पताल में 560 मरीजों को भर्ती किया गया जबकि 978 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अगले दिन 1,052 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए जबकि 1,379 को अस्पताल से छुट्टी दी गई। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 3,231 नए मामले आए, जो 5 अप्रैल के बाद सबसे कम है जब 3, 548 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख