गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. दिल्ली लौटे 17 लोगों में Corona Virus के लक्षण, अस्पताल में भर्ती
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (18:24 IST)

दिल्ली लौटे 17 लोगों में Corona Virus के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

Corona Virus
नई दिल्ली। हवाई अड्डे पर संक्रमण की जांच शुरू होने से पहले जो यात्री चीन और कोरोना वायरस (Corona Virus) से प्रभावित अन्य देशों से बड़ी संख्या में मध्य जनवरी में दिल्ली आए थे उनमें से 17 लोगों में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐसे कई यात्रियों की पहचान की है। विभाग द्वारा जारी डेटा के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद 13 फरवरी तक ऐसे 5,700 यात्रियों से संपर्क किया जा चुका है।
 
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 4,707 यात्रियों में लक्षण नहीं पाए गए हैं और उन्हें घर में पृथक रहने की सलाह दी गई है। 17 रोगियों में लक्षण देखे गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारी के अनुसार 817 यात्रियों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने कहा कि जिसे भी जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दें उन्हें तुरंत ही नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि उन यात्रियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जो 15 जनवरी से पहले दिल्ली से चीन या अन्य देशों की यात्रा पर गए थे और हवाई अड्डों पर जांच प्रक्रिया शुरू होने से पहले दिल्ली वापस आ गए थे। 
 
ये भी पढ़ें
धर्म छुपाकर की शादी, 6 साल बाद पत्‍नी ससुराल गई तो खुला राज!