biodatamaker

सोनू सूद बोले- लॉकडाउन ने बदला जीवन देखने का दृष्टिकोण, संस्मरण लिखने की मिली प्रेरणा

Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2021 (22:58 IST)
मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने का उनका दृष्टिकोण ही बदल दिया है। उन्हें इसी से आई एम नो मेसायाह नाम से एक संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली है।

सूद ने पिछले साल मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की उनके घरों तक पहुंचने में सहायता की थी। साथ में प्रवासी रोजगार ऐप जारी किया ताकि नौकरी तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सके।

दबंग फिल्म में काम कर चुके सूद ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों से बातचीत ने जीवन को देखने के उनके दृष्टिकोण को बदल दिया है और इस वजह से उन्हें संस्मरण लिखने की प्रेरणा मिली। यह किताब उन्होंने मीना के. अय्यर के साथ मिलकर लिखी है।

सूद ने कहा, लॉकडाउन ने जीवन को देखने के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया। मैं हमेशा 2020 को एक ऐसे साल के तौर पर याद करूंगा जब हम सबने स्वयं का सर्वश्रेष्ठ रूप बनाने की कोशिश की। संस्मरण मेरे उन पलों को याद रखने का तरीका था। संस्मरण बेहद खास है।

यह किताब पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित की है। आई एम नो मेसायाह 47 वर्षीय अभिनेता की भावनात्मक और अक्सर चुनौतीपूर्ण यात्रा को बताती है जो उन्होंने उन लोगों के साथ की है जिनकी उन्होंने मदद की थी।

अभिनेता की टीम के मुताबिक, सूद ने मुंबई, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और अन्य राज्यों के करीब एक लाख लोगों की उनके घर पहुंचने में मदद की तथा जरूरतमंदों को चिकित्सा और रोजगार की सहायता उपलब्ध कराई। अभिनेता दबंग, सिम्मबा आर. राजकुमार और अरुंधति जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

सूद ने कहा, मेरा मानना है कि मैं कोई मसीहा नहीं हूं। मेरे माता-पिता ने सदैव मुझे दूसरों की सहायता करने की अहमियत सिखाई है और मैं उनकी सलाह को मान रहा था। उन्होंने कहा कि गरीब मनुष्य सबसे ज्यादा सहन करता है।

अभिनेता ने कहा, कई प्रवासी मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ा क्योंकि उनके पास अपने घर जाने का कोई विकल्प नहीं था। ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के बच्चों की फिलहाल शिक्षा तक पहुंच नहीं है, क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है। मेरा मानना है कि उन लोगों की मदद करना हमारा फर्ज है।

सूद 1990 के दशक के अंत में पंजाब के मोगा से आए थे। उन्होंने कहा कि वह जितना संभव हो सकेगा लोगों की उतनी मदद करेंगे। साल 2021 में अभिनेता पृथ्वीराज फिल्म में दिखेंगें, जिसमें वे अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ काम करेंगे। दक्षिण में भी वे दो तेलुगु फिल्में करेंगे।(भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

अगला लेख