Hanuman Chalisa
✕

सीरोसर्वे में बड़ा खुलासा, मई की शुरुआत में भारत में थे करीब 64 लाख कोरोना संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (13:28 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा किए गए पहले राष्ट्रीय सीरोसर्वे के बहुप्रतीक्षित निष्कर्ष में मई की शुरुआत तक करीब 64 लाख लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के संकेत मिले हैं।
 
यह सर्वे 11 मई से चार जून के बीच किया गया, जिसमें 28,000 लोगों के रक्त के नमूनों की ‘कोविड कवच एलिसा’ किट का इस्तेमाल कर इम्यूनोग्लोबिन-जी एंटीबॉडी की जांच की गई।
 
इसमें सबसे अधिक 43.3 प्रतिशत, 18 से 45 आयुवर्ग में एंटीबॉडी (रोगप्रतिरोधी क्षमता) पाया गया। इसके बाद 46 से 60 वर्ष के 39.5 प्रतिशत लोगों में और 60 से अधिक उम्र वाले 17.2 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बना।
 
सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया कि इसके निष्कर्ष से भारत में मई की शुरुआत तक 64,68,388 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में आने के संकेत मिले हैं।
 
रिपोर्ट में कहा गया, 'हमारे सर्वेक्षण के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि भारत में ‘सीरोप्रेवलेंस’ (प्रसार) समग्र रूप से कम था, मई 2020 मध्य तक केवल एक प्रतिशत व्यस्क आबादी ही सार्स -सीओवी-2 की चपेट में आई थी।'
 
उसने कहा, 'अधिकतर जिलों में देखा गया कम प्रसार दर्शाता है कि भारत महामारी के शुरुआती चरण में है और भारतीय आबादी के अधिकतर हिस्से पर अब भी सार्स -सीओवी-2 के चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है।' (भाषा)
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख