शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. School, colleges shuts in pune due to Corona cases
Written By
Last Modified: रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (13:58 IST)

पुणे में फिर सख्ती, स्कूल-कॉलेज 28 तक बंद, रात 11 बजे बाद बेवजह घूमने पर रोक

पुणे में फिर सख्ती, स्कूल-कॉलेज 28 तक बंद, रात 11 बजे बाद बेवजह घूमने पर रोक - School, colleges shuts in pune due to Corona cases
पुणे। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के पुणे में प्रशासन ने फिर सख्ती शुरू कर दी है। जिले में स्कूल कॉलेज 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। कोचिंग सेंटर खोलने पर भी रोक लगा दी गई है।
 
कोरोना की वजह से होटल्स , रेस्टोरेंट, बार रात 11 तक ही खुल सकेंगे। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बेवजह घूमने पर रोक लगा दी गई है। नई गाइडलाइंस सोमवार से लागू होगी।

शादी समारोह, सम्‍मेलन और रैली में सिर्फ 200 लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई है। साथ ही सभी तरह कार्यक्रम के लिए पुलिस की लिखित अनुमति अनिवार्य कर दी गई है। 
ये भी पढ़ें
गुजरात निकाय चुनाव : अमित शाह ने अहमदाबाद में किया मतदान, जीत का जताया भरोसा