Hanuman Chalisa

कोरोना से जंग, 20 से ज्यादा देशों के 1.2 खरब लोगों को चाहिए स्पूतनिक-वी वैक्सीन

Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (07:23 IST)
मॉस्को। कोरोनावायरस (CoronaVaccine) के बढ़ते कहर को देखते हुए दुनियाभर में रूस के कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी (sputnik v) की मांग बढ़ रही है। कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ तीसरे चरण के क्लीनिक ट्रायल में चल रही ‘स्पूतनिक -वी’ वैक्सीन के लिए विश्व के अनेक देशों ने 1.2 अरब खुराक की मांग की है।
 
रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के प्रमुख किरिल डिमित्रिव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 20 से अधिक देशों ने स्पूतनिक वी वैक्सीन की 1.2 अरब खुराक की मांग की है।
 
रूस ने कोविड-19 की वैक्सीन विकसित करने के लिए इच्छुक देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक वर्चुअल सम्मेलन का आह्वान किया है। रूस का संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को कोरोना की रूसी वैक्सीन निशुल्क देने का भी प्रस्ताव है।
 
रूस 11 अगस्त को कोविड-19 की वैक्सीन का पंजीयन कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। यह वैक्सीन संभवत: अगले साल एक जनवरी से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
 
रूस के गैमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट और रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ‘स्पूतनिक-वी सबसे पहले कोरोना संक्रमितों के इलाज में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को दी जायेगी। इस वैक्सीन का उत्पादन संयुक्त रूप से आरडीआईएफ द्वारा किया जा रहा है।
 
स्पूतनिक वी के तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है और भारत में भी इसके ट्रायल और वितरण के लिए डॉ. रेड्डी लेबोरेटरिज से समझौता हुआ है। इसका अंतिम चरण का क्लिनिकल ट्रायल शुरू होना है।
 
हाल ही में रूस के सोवरेन वेल्थ फंड ने डॉ. रेड्डी लेबोरेटरिज के साथ स्पूतनिक वी वैक्सीन के भारत में क्लिनिकल ट्रायल में सहयोग और वितरण के लिए समझौता किया है।
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

अगला लेख