dharma sangrah

RSS कोरोना काल में करेगा 'पॉजिटिविटी अनलिमिटेड- हम जीतेंगे' का आयोजन

Updated: मंगलवार, 11 मई 2021 (00:03 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल पर विभिन्न औद्योगिक, कारोबारी, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के शिकार लोगों की मदद के लिए बनी कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी) ने 'पॉजिटिविटी अनलिमिटेड- हम जीतेंगे' व्याख्यानमाला आयोजित करने की योजना बनाई है।

कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी) के समन्वयक पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज यहां बताया कि कोरोना संकट काल में महामारी से निपटने के लिए भारत के व्यापक प्रयासों के बीच समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए 11 से 15 मई के बीच 'पॉजिटिविटी अनलिमिटेड- हम जीतेंगे' व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है।

जनरल सिंह ने कहा कि इस व्याख्यानमाला में प्रत्येक दिन 30 मिनट से अधिक समय तक, आध्यात्मिकता, धार्मिक चर्चा, मानसिक स्वास्थ्य से लेकर जीवन को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न पहलुओं पर विचार मंथन किया जाएगा। व्याख्यानमाला के आयोजन का उद्देश्य कोविड-19 के पश्चात समाज से डर, निराशा, लाचारी और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना और कोविड-19 के बाद लोगों को आगामी प्रयासों के लिए प्रेरित करना है।
ALSO READ: WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट
उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होने वाली इस ऑनलाइन वर्चुअल व्याख्यानमाला में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, आचार्य प्रमाणसागर, श्रीश्री रविशंकर, अज़ीम प्रेमजी, कांची पीठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह, जैन संत आचार्य विद्यासागर, महंत संत ज्ञानदेव सिंह संबोधित करेंगे। समापन 15 मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ होगा।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
व्याख्यानमाला का प्रसारण प्रतिदिन सायं 4.30 बजे से 5.00 बजे विश्व संवाद केंद्र भारत के फेसबुक एवं यूट्यूब चैनलों सहित विभिन्न डिजीटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा। व्याख्यान श्रृंखला के सकारात्मक संदेश को 100 से अधिक समान विचारधारा वाले समाचार पोर्टल के साथ-साथ अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश और दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाया जाएगा।(वार्ता)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

अगला लेख