shradh paksha
✕

लॉकडाउन में फंसे बेटे को लाने इस मां ने 1400 क‍िमी स्‍कूटी चला डाली!

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (15:45 IST)
चारों तरफ सन्‍नाटा। न आदमी और न ही आदमी की जात। उस पर कोराना का संकट। लेक‍िन एक मां को अपना लाडला बेटा इतना प्‍यारा क‍ि उसे लेने के लि‍ए दो या चार क‍िलोमीटर नहीं, पूरे 1400 क‍िमी का सफर तय कर ल‍िया वो भी स्‍कूटी से।

तेलंगाना के निजामाबाद की रहने वाली रज‍िया बेगम चर्चा में है। मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक रज‍िया निजामाबाद के बोधान में एक स्कूल में शि‍क्षि‍का है। उसका बेटा लॉकडाउन के कारण आंध्रप्रदेश के नेल्लोर में फंसे अपने बेटे निजामुद्दीन को घर वापस लाने के लिए अपनी स्कूटी से ही निकल पड़ीं।

तकरीबन 1400 किमी की दूरी स्कूटी से तय करने के बाद आखिरकार वह अपने बेटे को घर वापस लाने में सफल रहीं।

मीडि‍या की खबरों के मुताब‍िक रजिया ने लॉकडाउन में बाहर निकलने के लिए पुलिस से अनुमति ली थी। नेल्लोर पहुंचने तक उन्हें रास्ते में कई जगहों पर रुकना पड़ा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों ने रोका। लेक‍िन उसने अधि‍कार‍ियों को पूरी बात समझाई और नेल्लोर तक की यात्रा तय की। रजिया का बेटा निजामुद्दीन हैदराबाद में एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है।

वह इंटरमीडिएट का छात्र है। बीते महीने निजामुद्दीन नेल्लोर के रहने वाले एक दोस्त के साथ अपने घर बोधान आया था। लेक‍िन उसके दोस्‍त के प‍िता की तबि‍यत खराब हो जाने के कारण वे दोनों नेल्लोर चले गए। इसी बीच कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया और वे घर नहीं आ सकें। नेल्लोर से बेटे की वापसी का कोई रास्‍ता नहीं था, ऐसे में रजिया ने बोधान के एसीपी से संपर्क साधा और अनुमत‍ि ली।

पुलिस से अनुमति पत्र लेकर रजिया ने अपनी स्कूटी से ही नेल्लोर जाने का फैसला किया। वह 7 अप्रैल को नेल्लोर पहुंच गई। निजामुद्दीन को साथ लेकर वह तुरंत वहां से निकल पड़ी और 8 अप्रैल को बोधान वापस लौट आई। इस दौरान रजिया ने स्कूटी से तकरीबन 1400 किमी की दूरी तय की।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम आज, नाना पाटेकर की मौत अप्राकृतिक!

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

Top News 9 October: भारतीय IT कंपनियों को अमेरिका में बड़ा झटका, इजराइल में भारतीय पायलट का सम्मान

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अगला लेख