Daily Horoscope
✕

राजस्थान में Corona से 129 और लोगों की मौत, 6225 नए मामले आए सामने

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (22:33 IST)
जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 6255 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इस घातक संक्रमण से और 129 लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 7475 पहुंच गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से 18264 लोगों के ठीक होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के 6225 नए मामले सामने आए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
जयपुर में 1251,जोधपुर में 548, उदयपुर में 448, गंगानगर में 331, अलवर में 302, कोटा में 301, जैसलमेर में 267, सीकर में 236, बीकानेर में 232 नए मामले शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से 129 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से कुल 7475 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से अभी 1,31,806 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। गुरुवार को यह संख्या 1,43,974 थी। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को इस संक्रमण से 18,264 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 7,64,137 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।(भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख