dharma sangrah
✕

राजस्थान में कोरोना के 2173 नए मामले आए,15 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (01:13 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2173 नए मामले सामने आने के साथ ही आज इसकी संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार 292 हो गई वहीं 15 और संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1486 पहुंच गया।
 
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामलों में राजधानी जयपुर में 408, जोधपुर में 336, बीकानेर में 139, अलवर में 109, भीलवाड़ा में 107, उदयपुर में 101 शमिल है। इसके अलावा अजमेर में 90, नागौर में 84, पाली में 62, कोटा में 63, डूंगरपुर में 59, गंगानगर में 58, चूरू में 55, जालौर में 53, चित्तौड़गढ़ में 45, सिरोही और झुंझुनू में 41-41, करौली और दौसा में 39-39, भरतपुर में 32, सीकर में 27, राजसमंद और हनुमानगढ़ में 26-26, धौलपुर में 25, बाड़मेर में 22, गंगानगर और जैसलमेर में 16-16, सवाई माधोपुर में 14, टोंक और बांसवाड़ा में 11-11, बूंदी में नौ, बारां में पांच, प्रतापगढ़ में चार नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं।
 
प्रदेश में बुधवार को 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जिनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, सीकर और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 1486 पर पहुंच गया।
 
 राज्य में अब तक 31 लाख 18 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें संक्रमितों की संख्या 1 लाख 35 हजार 292 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 1 लाख 13 हजार 225 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 1 लाख 12 हजार को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 20581 एक्टिव केस बचे हैं। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख