ramcharitmanas

भारत को उचित टीका रणनीति की आवश्यकता, सरकार की 'अनर्थकारी नीति' तीसरी लहर सुनिश्चित करेगी : राहुल गांधी

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (23:21 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय टीका रणनीति का आह्वान किया और दावा किया कि सरकार की अनर्थकारी टीकाकरण नीति देश में महामारी की तीसरी विनाशकारी लहर सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदिग्ध कोरोनावायरस (Coronavirus) मरीजों के शव बहते पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा को रुलाया है।
ALSO READ: Coronavirus : मोहन भागवत बोले- पहली लहर के बाद सब लापरवाह हो गए, इसलिए यह संकट बढ़ा
गांधी ने ट्विटर पर कहा, भारत सरकार की अनर्थकारी टीका रणनीति विनाशकारी तीसरी लहर सुनिश्चित करेगी...भारत को उचित टीका रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया में आईं उन खबरों को टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि गंगा के किनारे 1,140 किलोमीटर क्षेत्र में 2,000 से अधिक शव पाए गए हैं।
ALSO READ: सरकार ने किया आगाह : Coronavirus फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत
कांग्रेस नेता ने कहा, जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है। टीका रणनीति और महामारी से निपटने के मुद्दे पर गांधी और उनकी पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर प्राय: हमला किया जाता रहा है।गांधी ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से कई राज्यों में चक्रवात ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा, केरल, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में 15 मई को चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात तौकते की वजह से कई क्षेत्रों में पहले ही भारी बारिश हो रही है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की अपील करता हूं। कृपया सुरक्षित रहें।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख