Hanuman Chalisa

Corona virus व lockdown को लेकर फर्जी खबरें उत्पन्न कर रहीं समस्या

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (08:17 IST)
नई दिल्ली। भारत जब कोरोना वायरस की महामारी से लड़ाई लड़ रहा है तो ऐसे में व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर घूम रहीं फर्जी खबरें समस्या उत्पन्न कर रही हैं। ऐसी ही कुछ खबरों में देश में आपातकाल की घोषणा और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने जैसे दावे भी किए जा रहे हैं।
ALSO READ: पुलिस जवान के जज्बे को सलाम, Lockdown में 450 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया
हालांकि, आधिकारिक और तथ्यों की जांच करने वाली निजी एजेंसियों ने तत्काल ऐसी खबरों का खंडन कर इन्हें फर्जी और अफवाह करार दिया है। इतना ही नहीं, धोखाधड़ी के कार्यों में लिप्त कुछ लोग सरकार के राहत कोष में दान के लिए फर्जी बैंक खाता देकर लोगों को चूना लगाने की कोशिशों में भी लगे हैं।
ALSO READ: Lockdown के बीच कोलकाता में अपराध की दर में 50 प्रतिशत तक गिरावट
इन खबरों के चलते अनेक लोग 1 अप्रैल से पहले ही सोमवार को अप्रैल फूल बन गए। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक फर्जी दस्तावेज को सरकारी दस्तावेज के रूप में पेश कर सरकार द्वारा 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की बात कही गई।  भारतीय सेना को भी इस फर्जी खबर का खंडन करना पड़ा कि अप्रैल में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की जाने वाली है।
सेना के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सेवानिवृत्त कर्मियों, नेशनल कैडेट कोर और राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पंजीकृत स्वंयसेवकों की मदद लेने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।

सेना के जन सूचना विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपीआई) ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पर अप्रैल के मध्य में देश में आपातकाल लगाने और नागरिक प्रशासन की मदद के लिए भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्मियों, एनसीसी और एनएसएस की सहायता लेने के फर्जी और दुर्भावनापूर्ण संदेश फैलाए जा रहे हैं।एडीजीपीआई ने ट्वीट किया कि स्पष्ट किया जाता है कि ये पूरी तरह फर्जी हैं।
 
सरकार ने भी इन अफवाहों को खारिज किया कि 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की उसकी कोई योजना है।  मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा का स्पष्टीकरण ऐसे समय आया, जब पिछले 5 दिनों में हजारों मजदूर लॉकडाउन के चलते रोजगार छिन जाने के कारण सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों के लिए पैदल ही यात्रा करते देखे गए।
 
सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट किया कि ऐसी अफवाहें हैं और मीडिया में खबरें हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार 21 दिन के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ा देगी। मंत्रिमंडल सचिव ने इन खबरों को खारिज किया है और इन्हें निराधार बताया है। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी समाज कल्याण के लिए काम करने वाले संगठनों के साथ चर्चा में उनसे कोरोना वायरस पर गलत जानकारी और अंधविश्वास का मुकाबला करने को कहा। पीआईबी के फैक्ट चेक टि्वटर हैंडल पर कहा गया कि लोग पीएम केयर्स फंड के नाम पर सोशल मीडिया पर फैले फर्जी बैंक खातों को लेकर 
सतर्क रहें।
 
दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई ने रविवार को पीएम केयर्स फंड के नाम पर दानदाताओं को ठगने के लिए बनाई गई फर्जी यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस आईडी का पता लगाया था। इसी तरह कोरोना वायरस के उपचार को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत जानकारियां दी जा रही हैं।
 
पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया कि इस बात का कोई वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं है कि गरम पानी की भाप लेने से कोरोना वायरस मर जाता है। श्वसन संबंधी स्वास्थ्य, भौतिक दूरी बनाए रखने और हाथ धोना कोविड-19 के प्रसार को रोकने का प्रभावी तरीका है।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

उसने मेरे मुंह में AK-47 ठूंस दी थी, कैसे पाकिस्तानी कैप्टन क़मर ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. नचिकेता की बचाई जान

Top News 13 August: संसद सत्र का आखिरी दिन, इमरान खान की मौत का दावा झूठा; IMD का भारी बारिश का अलर्ट

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

अगला लेख