dharma sangrah
✕

Corona virus: वुहान के सी फूड मार्केट में सन्नाटा, जहरीला होने के सुराग मिले

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (08:20 IST)
वुहान। चीन में वुहान के जिस सी फूड बाजार ने महामारी को जन्म देकर पूरी दुनिया को घुटने के बल ला दिया, वहां अब वीरानगी छाई हुई है।
 
हुआनान सी फूड मार्केट को देखने से इस बात का पर्याप्त सुराग मिलता है कि यहां कुछ जहरीला था। इलाके की पुलिस टेप से घेराबंदी की गई है, जगह-जगह बैरियर लगे हैं और कर्मचारी सिर से पांव तक सुरक्षा सूट पहने विशेष उपकरणों के साथ घूम रहे हैं।
 
पहले चीनी रोग नियंत्रण अधिकारियों ने इस बाजार में बिकने वाले जंगली जानवरों को कोरोना वायरस महामारी के स्रोत के रूप में पहचान की थी। इस महामारी से दुनिया में अब तक 33,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।
 
जनवरी में चीन के इंटरनेट पर वायरल इस बाजार के एक व्यापारी द्वारा जारी मूल्य सूची में गंध बिलाव, चूहे, सांप, विशाल सालामैंडर और भेड़िये के बच्चे समेत विभिन्न प्रकार का मांस शामिल बताया गया था। पर्यावरण संरक्षणवादियों का कहना है कि यह वन्यजीवों का नृशंस व्यापार है और इसे चीनियों द्वारा अपने आहार का हिस्सा बनाए जाने से बढ़ावा मिला।
 
यह बाजार विभिन्न प्रकार के मांस की चाहत के लिए या फिर उसका पारंपरिक दवाओं में उपयोग के लिए वन्यजीवों की मांगों की पूर्ति करता है। हालांकि दवाओं के रूप में जानवरों के इस्तेमाल को विज्ञान मान्यता नहीं देता है।
 
वुहान के इस बाजार को महामारी फैलने के बाद जनवरी के प्रारंभ में सील कर दिया गया था और उसे संक्रमणरहित कर दिया गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि इस बाजार को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा लेकिन इसे पूरी तरह ध्वस्त करने की कोई योजना अभी घोषित नहीं की गई है।

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

LIVE: हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी की नेपाल पीएम से मुलाकात

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

PM मोदी की एक सलाह ने बचाए व्यापारियों के करोड़ों रुपये! सोने के दाम गिरते ही CTI ने लिखा खास पत्र

अगला लेख