Hanuman Chalisa

दिल्ली में प्राइवेट ऑफिस बंद, इन संस्थानों को मिली प्रतिबंधों से राहत...

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (13:53 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने छूट प्राप्त श्रेणी में आने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी निजी कार्यालयों को बंद रखने के मंगलवार को निर्देश जारी किए।
 
जो निजी कार्यालय अभी तक 50 प्रतिशत कार्य क्षमता के साथ काम कर रहे थे, उनसे अब घर से काम करने की प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है।
 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के तहत शहर के रेस्तरां और बार बंद करने का भी निर्देश दिया गया है। बहरहाल, रेस्तरां को घर पर भोजन पहुंचाने की सुविधा देने की अनुमति है। इसके अलावा लोग रेस्तरां से पैक कराकर भोजन ले जा सकते हैं।
 
जानिए कौन से दफ्तर खुले रहेंगे...
-प्राइवेट बैंक
-ऐसी कंपनियों के दफ्तर, जो जरूरी सामान उपलब्ध कराती है।
-बीमा/मेडिक्लेम कंपनियां
-फार्मा कंपनियों के वे दफ्‍तर जहां से उत्पादन या वितरण के प्रबंधन का कार्य होता है।
-सभी NBFC कंपनियां
-माइक्रो फाइनेंस संस्थान
-वकीलों के दफ्तर


4400 से ज्यादा लोगों का चालान : कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में इजाफे के बीच, दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक या कार्यस्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर सोमवार को 4 हजार 434 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के 11 जिलों में मास्क नहीं लगाने पर 4434 लोगों का चालान किया गया। वहीं 107 लोगों का चालान एक-दूसरे से दूरी के नियम का पालन नहीं करने पर, 17 लोगों का चालान सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को लेकर और दो लोगों का चालान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, पान, गुटखा, तंबाकू आदि खाने पर किया गया है।

आंकड़ों के अनुसार, मास्क लगाने के नियम का उल्लंघन करने पर सबसे ज्यादा 780 चालान दक्षिण पूर्वी दिल्ली में किए गए हैं। इसके बाद पूर्वी दिल्ली में 730, उत्तर दिल्ली में 583, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 559 चालान मास्क नहीं लगाने पर किए गए है। इस नियम को तोड़ने पर सबसे कम 156 चालान नई दिल्ली जिले में किए गए हैं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख