sundarkand
✕

Janta Curfew में इंदौर में लोगों ने निकाल डाला जुलूस

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (01:41 IST)
इंदौर। रविवार को 'जनता कर्फ्यू' में शाम 5 बजे कुछ उत्साही इंदौरियों ने जुलूस निकालकर अपनी मूर्खता का परिचय दे डाला। सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ्यू लगा हुआ था। शाम 5 बजे उन लोगों के लिए घंटी बजानी थी, जो जान हथेली पर रखकर कोरोना वायरस (Corona virus) से लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों ने घंटी तो बजाई लेकिन कुछ युवाओं ने जुलूस निकाल डाले।

लोग जोश में होश खो बैठते हैं, इसका उदाहरण शाम 5 बजे बाद इंदौर में कई स्थानों पर देखने को मिला, जब लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन कर अति उत्साह में जुलूस भी निकाल डाले।

शहर के दिल कहे जाने वाले राजबाड़ा पर जीप में झंडे-बैनर के साथ कई युवाओं की टोलियां पहुंच गईं। इसके साथ ही पाटनीपुरा में भी जुलूस निकाल डाले। लोग ऐसा जश्न मना रहे थे, मानों उन्होंने कोरोना को हरा दिया हो।
ALSO READ: तालियां, घंटी और थालियां बजाकर कोरोना से लड़ रहे 'योद्धाओं' को सलाम
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता कर्फ्यू की जो अपील की थी, क्या उसका उद्देश्य सफल हो पाया। प्रधानमंत्री ने सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घरों में रहने का आग्रह किया था, लेकिन इंदौर में शाम को लोग थाली और घंटियां बजाते हुए कोरोना पर जीत का जश्न मनाने लगे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इंदौर पाटनीपुरा/राजबाड़ा की घटना पर ट्वीट किया और लिखा कि ये लोग समाज के कोरोना है...कोरोना से पहले इस बीमारी का इलाज जरूरी है...नहीं तो मेडिकल स्टाफ व डॉक्टर्स की सारी मेहनत बेकार चली जाएगी. इसके बाद एबीपी न्यूज के सुमित अवस्थी ने भी ट्वीट करके न केवल इंदौरियों को बल्कि इंदौर पुलिस को भी लताड़ा।
सनद रहे कि शहर के कई बाजार, दुकानें, मॉल बंद हैं। यहां तक कि निजी संस्थानों में भी वर्क फ्रॉम होम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनियों ने तो आने वाले खतरे को देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन उन्मादी इंदौरियों को कौन समझाए कि उनकी छोटी सी नादानी और उत्साह न जाने कितने लोगों पर भारी पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस दुनिया में तबाही मचाने के बाद भारत भी पहुंच गया है। जो गलतियां इटली और अमेरिका ने की थी, उससे भी हमने सबक नहीं लिया है। लोगों को 22 मार्च को घरों में रहने का आग्रह किया था, लेकिन शाम को लोग सड़कों पर निकल पड़े।

यह जरूर है कि इंदौर में अभी विकराल स्थितियां नहीं बनी हैं, लेकिन इस तरह की लापरवाही होती रही तो निश्चित रूप से आने वाले दिन तकलीफदायक साबित हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख