sundarkand

Lockdown से पहले नागपुर में मजाक बनी सोशल डिस्टेंसिंग, बाजार में उमड़ी भीड़

Published: शनिवार, 13 मार्च 2021 (08:17 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus) के लगातार बढ़ते मामलों के बीच नागपुर शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया है। लॉकडाउन से पहले यहां बाजारों में खरीदारी के लिए जमकर भीड़ उमड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग मजाक बन कर रह गया।

ALSO READ: महाराष्ट्र में 15817 मामले, 10 से ज्यादा जिले Corona की चपेट में
नागपुर के कॉटन मार्केट में बड़ी संख्या में लोग सब्जी खरीदने के लिए टूट पड़े। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इस दौरान कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।  
 
नागपुर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 1729 नए मामले सामने आए। पुणे (1845) के बाद राज्य में सबसे ज्यादा नए कोरोना मरीज इसी शहर में मिले हैं।

महाराष्ट्र में लगातार बढ़कर आ रहे कोरोनावायरस के मामलों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। एक बार फिर राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 15000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं जबकि 36 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 36 जिलों में से 10 से ज्यादा जिले कोरोना की बुरी तरह चेपट हैं। हालात यह हैं कि 8 जिलों में कर्फ्यू, लॉकडाउन और कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में 20 दिनों में कोरोना के नए मामले डबल हो गए। आईसीएमआर ने भी माना है कि राज्य में बढ़ रहे मामलों की वजह नया स्ट्रेन नहीं बल्कि लोगों की लापरवाही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख