Hanuman Chalisa
✕

इंदौर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में यात्री निकला Corona पॉजिटिव

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (13:22 IST)
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दुबई जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों से एक 26 वर्षीय यात्री कोरोना पॉजिटिव निकला। यात्री को अधिकारियों ने तुरंत आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को सूचना दी और यात्री को यात्रा करने से रोक दिया।

ALSO READ: सीएम केजरीवाल ने लिया बड़ा फैसला, दिल्ली में पटाखों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
 
इंदौर-दुबई-इंदौर फ्लाइट कोरोना काल के बाद 1 सितंबर से ही शुरू हुई है। बुधवार को इस फ्लाइट से जाने के लिए यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू हुए। यूएई सरकार के आदेश पर एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों के लिए रैपिड पीसीआर जांच अनिवार्य की गई है। इसके तहत सुबह एयरपोर्ट पहुंचे सभी यात्रियों की इंस्टा लैब के काउंटर पर जांच शुरू की गई।

ALSO READ: जेपी नड्डा के खिलाफ राष्‍ट्रध्वज के अपमान का आरोप, मुजफ्‍फरपुर में याचिका
 
जांच के पश्चात यात्री के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उसे यात्रा से रोक दिया गया और तुरंत आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को सूचना दी। उक्त यात्री की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नेगेटिव थी, लेकिन एयरपोर्ट पर किए गए रैपिड पीसीआर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, यानी 48 घंटों के अंदर यात्री कोरोना पॉजिटिव हुआ।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

छठ महापर्व की शुरुआत से दिल्ली के AQI और एनवीडिया सीईओ के इस्तीफे तक, जानिए 13 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

अगला लेख