sundarkand
✕

NEET: तमिलनाडु में छात्रा ने परीक्षा में फेल होने के डर से कर ली आत्महत्या

Updated: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (13:07 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के अरियालुर जिले के एक गांव में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाली एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्रा को परीक्षा में फेल होने का डर था। 2 दिनों के भीतर राज्य में इस प्रकार की मौत का यह दूसरा मामला है। इस घटना को लेकर मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम सरकार पर हमलावर है जबकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने परीक्षा नहीं कराने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

ALSO READ: जेपी नड्डा के खिलाफ राष्‍ट्रध्वज के अपमान का आरोप, मुजफ्‍फरपुर में याचिका
 
मुख्यमंत्री ने छात्रा की मौत के कुछ घंटों बाद छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि नीट को पूरी तरह से हटाने के कानूनी संघर्ष में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा में गत 13 सितंबर को एक विधेयक के पारित होने का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि शुरू से ही हम नीट का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इससे तमिलनाडु के छात्रों के मेडिकल शिक्षा हासिल करने का सपना चकनाचूर हो रहा है। विधेयक के पारित होने के साथ हमने पूरी तरह से कानूनी संघर्ष शुरू कर दिया है। विधेयक को भाजपा को छोड़कर सभी दलों द्वारा समर्थन दिया गया है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल समेत 3000 सेे ज्यादा हिरासत में

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

अगला लेख