1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petition filed against JP Nadda

जेपी नड्डा के खिलाफ राष्‍ट्रध्वज के अपमान का आरोप, मुजफ्‍फरपुर में याचिका

JP Nadda
मुजफ्फरपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ मंगलवार को बिहार में मुजफ्फरपुर के सीजेएम की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है। उन पर राष्‍ट्रध्वज के अपमान का आरोप है।
 
आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर द्वारा दायर परिवाद में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के शव पर राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर भाजपा का झंडा रखने का आरोप लगाया गया है। अदालत में इस मामले में 24 सितंबर को सुनवाई होगी। 
अगला लेख
10 माह में 2 बार हुई गर्भवती, दिया 3 बच्चों को जन्म