suvichar
✕

COVID-19 : बिहार में ऑक्‍सीजन घोटाला, सिलेंडर की आपूर्ति और खपत में हुई बड़ी गड़बड़ी

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (00:54 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) की महामारी से निपटने की सरकारी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे पटना हाईकोर्ट में गुरुवार को चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। राज्‍य के सबसे बड़े अस्‍पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति और खपत में गड़बड़ी का अंदेशा हाईकोर्ट ने जताया है।

खबरों के मुताबिक, इस मामले पर पहले न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह की खंडपीठ ने 29 अप्रैल को जांच का निर्देश दिया था। खंडपीठ ने कहा था कि पीएमएसीएच की तुलना में एनएमसीएच में कोरोना के ज्यादा मरीज हैं। फिर भी पीएमसीएच में ऑक्सीजन की खपत ज्यादा हो रही है। ऐसे में अदालत ने पीएमसीएच में ऑक्सीजन की कालाबाजारी की आशंका जताई थी।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
एक मई को एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों को जितनी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है, उससे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है।उस दिन पीएमसीएच में कोरोना के 127 मरीज थे। उन्हें लगातार 24 घंटे के लिए ज्यादा से ज्यादा 150 सिलेंडर की ही जरूरत थी, लेकिन चार्ट के मुताबिक उनपर 348 सिलेंडर की खपत हुई।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
इसके अलावा गैर कोरोना मरीजों के मामले में भी यही लापरवाही सामने आई। जांच टीम के मुताबिक उस दिन पीएमसीएच के क्रिटिकल केयर वार्ड, महिला वार्ड, ईएनटी वार्ड, टाटा वार्ड में भर्ती ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की वास्तविक आवश्यकता से कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत दिखाई गई है।

पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी पिछले दिनों अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन सिलेंडर की खपत और आपूर्ति का ऑडिट कराने की मांग वरीय अधिकारियों से की थी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख