बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. महाराष्ट्र में और बढ़ा Corona virus का प्रकोप, कुल संख्या 338 पर पहुंची
Written By भाषा
Last Updated : गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (10:21 IST)

महाराष्ट्र में और बढ़ा Corona virus का प्रकोप, कुल संख्या 338 पर पहुंची

Corona virus | महाराष्ट्र में और बढ़ा Corona virus का प्रकोप, कुल संख्या 338 पर पहुंची
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 3 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 338 हो गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन 3 लोगों में से 2 पुणे से और 1 बुलढाणा से सामने आया है।
बुधवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 335 मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अभी तक कोरोना वायरस से 12 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य की राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे अधिक 181 है जबकि पुणे में 50 मामले दर्ज किए गए हैं।
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, Corona को हराने के लिए हर मोर्चे पर छेड़ रखा है युद्ध