Daily Horoscope
✕

Corona virus : मप्र में ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भक्तों के लिए बंद किए

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (15:16 IST)
उज्जैन/ खंडवा (मप्र)। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मध्यप्रदेश में स्थित 2 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
देश में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से 2 मध्यप्रदेश में हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन तथा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थित है। इन दोनों ज्योतिर्लिंगों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
 
उज्जैन जिला कलेक्टर शशांक मिश्रा ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि हालांकि शहर में अब तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध का निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है। इससे पहले सोमवार को मंदिर प्रशासन ने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था।
ALSO READ: Corona virus: मध्यप्रदेश की जेलों में कैदियों से मुलाकात पर लगा प्रतिबंध
उधर खंडवा जिले के पुनासा की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ममता खेड़े ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर मंदिर के पुजारियों के साथ बैठक की। ओंकारेश्वर मंदिर खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
बैठक के बाद खेड़े ने बताया कि 31 मार्च तक ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इस अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर नहीं आने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के अवधि में पुजारी मंदिर में दैनिक आरती और अन्य अनुष्ठान हमेशा की तरह करते रहेंगे।
 
ओंकारेश्वर, उज्जैन से लगभग 138 किलोमीटर दूरी पर है। पुनासा के एसडीएम ने बताया कि मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध की अवधि के दौरान ओंकारेश्वर शहर में वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है।
ALSO READ: जबलपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लॉकडाउन, SP अमित सिंह की अपील, घरों में रहें लोग
इससे पहले शुक्रवार को मध्यप्रदेश में पहली दफा जबलपुर में कोरोना संक्रमण के 4 मामले सामने आए हैं। जांच के बाद जबलपुर में 4 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से 3 लोग दुबई तथा 1 व्यक्ति जर्मनी से यात्रा कर जबलपुर वापस लौटा है।
 
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के तहत स्कूलों, सिनेमा हॉल, संग्रहालयों, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और मॉल को बंद कर दिया गया है, वहीं मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र व राजस्थान के बीच बस सेवा को भी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख