sundarkand
✕

मुंबई और पुणे लॉकडाउन, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, लोग परेशान

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (15:07 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार बड़े कदम उठा रही है। मुंबई, पुणे समेत 4 शहरों में लॉकडाउन कर दिया गया है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11 नए मामले आने के साथ 63 हो गई है। हजारों लोग अपने राज्यों में लौट रहे हैं। भारी भीड़ की वजह से रेलवे स्टेशनों पर लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। 
 
इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है और उन्होंने लोगों से इस विषाणु को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक यातायात का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की है।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाहर से आए लोगों के कारण यह ज्यादा फैला। मैं लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील करता हूं। उन्हें सामाजिक दूरी बनाकर और साफ सफाई रखकर आत्म अनुशासन बरतना चाहिए।
 
उन्होंने यह भी कहा कि अपने गृह राज्य लौटने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कामकाजी वर्ग की भीड़ भी चिंता की बात है। हमने दूर जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है ताकि जो अपने-अपने स्थानों पर वापस जाना चाहते हैं वे जा सके। इससे मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ कम होगी।
 
टोपे ने कहा कि सरकार सभी कार्यालयों और दुकानों को बंद रखने के बाद लोकल ट्रेनों में भीड़ पर करीबी नजर रख रही है।
 
उन्होंने कहा कि अगर सार्वजनिक वाहनों में भीड़ कम नहीं हुई तो उन्हें बंद किया जाएगा। आई-कार्ड की जांच करने के बाद सार्वजनिक वाहनों में लोगों को यात्रा करने देने की अनुमति देना भी एक विकल्प है। उन्होंने बताया कि मुंबई में उपनगरीय ट्रेन आवश्यक गतिविधियों के लिए चलेंगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख