Hanuman Chalisa
✕

Corona virus: अमेरिका के बड़े शहरों में आवागमन पूरी तरह बंद, ट्रंप ने कहा- हम जीत रहे हैं जंग

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (14:56 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कैलीफोर्निया के बाद अब न्यूयॉर्क और इलिनॉयस में भी लोगों के आवागमन और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
 
देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से फैल रहा है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उनका देश बीमारी के खिलाफ जंग जीत रहा है। अमेरिका में न्यूयॉर्क, लास एंजिल्स और शिकागो जैसे बड़े शहर तथा न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, पेंसिल्वेनिया और नेवाडा जैसे राज्य बंद हैं।
ALSO READ: Corona virus: अमेरिका में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और पृथक रहने की सलाह
न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने गैरजरूरी कारोबार बंद करने और लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। अभी तक 7 राज्यों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में इस वायरस से 249 लोगों की मौत हो चुकी है और 19,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।
 
अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की टीम का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, इसके साथ ही व्हाइट हाउस के कर्मचारी में इस संक्रमण का यह पहला मामला है। उपराष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैटी मिलर ने एक बयान में कहा कि आज हमें सूचना मिली कि उपराष्ट्रपति के कार्यालय का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
ALSO READ: अमेरिका में भी Corona virus का प्रकोप बढ़ा, अब तक 200 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि न तो राष्ट्रपति और न ही उपराष्ट्रपति इस सदस्य के करीबी संपर्क में रहे। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस जंग को जीत रहा है। अमेरिकी मध्य-पश्चिम के राज्यों में संक्रमण के मामले सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद इलिनॉय के गर्वनर जेबी प्रित्जकर ने लोगों को शनिवार से 7 अप्रैल तक घर में रहने के आदेश जारी किए।
 
ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है और अपने सशस्त्र बलों को कोरोना वायरस से लड़ने के काम में लगा दिया, जो अब जंगल की आग की तरह फैल रहा है। न्यूयॉर्क में 39 लोगों की मौत और 7,010 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
 
कैलीफोर्निया में 21 लोग जान गंवा चुके हैं और 1,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। करीब 4 करोड़ की आबादी वाले राज्य ने सभी को घरों में रहने का आदेश दिया है। देश में सबसे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने वाला कैलीफोर्निया का योशमिते राष्ट्र उद्यान कोरोना वायरस संकट के कारण पर्यटकों के लिए शुक्रवार को बंद कर दिया गया। न्यूयॉर्क ने भी अपने निवासियों को जितना संभव हो सके, उतना घर में रहने का आदेश दिया है।

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतगणना

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

अगला लेख