Hanuman Chalisa

Omicron के मरीजों की बढ़ती संख्या, नाइजीरिया से तमिलनाडु आए व्यक्ति में लक्षण

मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (20:02 IST)
तिरुचिरापल्ली। नाइजीरिया से दोहा होते हुए यहां पहुंचा 47 साल का एक व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है और उसके ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित होने की संभावना है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमणियन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक शख्स में ओमिक्रॉन के लक्षण पाए गए हैं।

ALSO READ: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में 20 महीने बाद 15 दिसंबर से खुलेंगे 7वीं कक्षा तक के स्कूल
 
भारत में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 49 तक पहुंच गई है। मंत्री ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के नमूने के साथ-साथ उसके निकटतम संपर्कों का भी नमूना बेंगलुरु स्थित प्रयोगशाला में जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है। उसके निकटतम संपर्कों में अधिकतर उसके संबधी हैं।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले सभी यात्रियों की जांच को अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति दोहा होते हुए 10 दिसंबर को यहां आया और आरटी-पीसीटी जांच में उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

ALSO READ: कोरोना संक्रमण के बाद मिली ‘इम्यूनिटी’ हराएगी ओमिक्रॉन को, इस स्‍टडी में खुलासा
 
मंत्री ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि उसमें ओमिक्रॉन स्वरूप का संकेत देने वाला एस-जीन ड्रॉप था। हालांकि मरीज में कोई लक्षण नहीं थे। मरीज और उसके 6 करीबी संपर्कों (ज्यादातर रिश्तेदार) को इलाज के लिए किंग इंस्टीट्यूट, गिंडी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज सुरक्षित है।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख