suvichar

Coronavirus: उत्तर कोरिया ने सीमावर्ती शहर में लागू लॉकडाउन हटाया

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (11:48 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस संक्रमण को काबू करने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ लगती सीमा के निकट बड़े शहर काएसोंग में लगा लॉकडाउन हटा दिया है। कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी चिंताओं के कारण इस शहर में कई सप्ताह से हजारों लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया था।
ALSO READ: स्पू‍तनिक-वी की Inside Story: क्यों दुनिया को नहीं भरोसा कि कोरोनावायरस से बचाएगी रूसी वैक्सीन
देश की आधिकारिक संवाद समिति 'कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने बताया कि किम ने सत्तारूढ़ पार्टी की गुरुवार को हुई बैठक में काएसोंग से लॉकडाउन हटाने की घोषणा की, लेकिन उन्होंने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि उत्तर कोरिया अपनी सीमाओं को बंद रखेगा और उन्होंने अन्य देशों से किसी भी प्रकार की मदद लेने से इंकार कर दिया। उत्तर कोरिया ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए आक्रामक रुख अपनाया है।
 
केसीएनए ने बताया कि किम ने आर्थिक मामलों में कैबिनेट के प्रदर्शन के आकलन के बाद किम जाए रियोंग को हटाकर किम टोक हुन को कैबिनेट प्रीमियर नियुक्त किया। केसीएनए ने बताया कि किम ने बैठक में कहा कि 3 सप्ताह बाद यह स्पष्ट है कि काएसोंग में संक्रमण संबंधी स्थिति स्थिर है। उन्होंने लॉकडाउन में सहयोग करने के लिए काएसोंग निवासियों का आभार व्यक्त किया। उत्तर कोरिया में जुलाई में एक व्यक्ति के संक्रमित होने के संदेह बाद किम ने काएसोंग में पूर्ण लॉकडाउन के आदेश दिए थे।
ALSO READ: दुनिया की सबसे Good News, बन गया कोरोनावायरस का वैक्सीन लेकिन..
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा था कि संदिग्ध मरीज उत्तर कोरिया का रहने वाला है, जो पहले दक्षिण कोरिया चला गया था और फिर काएसोंग लौट आया था। दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह व्यक्ति दक्षिण कोरिया में संक्रमित नहीं पाया गया था। बाद में उत्तर कोरिया ने कहा था कि उस व्यक्ति की जांच के परिणाम बेनतीजा निकले हैं और वह संक्रमणमुक्त है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख