शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. night curfew in west bengal
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (14:50 IST)

बंगाल में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

बंगाल में 30 सितंबर तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी - night curfew in west bengal
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को 30 सितंबर तक राज्य में लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल में अब रात 11 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
 
स्वास्थ्य सेवाओं, कानून और व्यवस्था, आवश्यक वस्तुओं और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, लोगों और वाहनों की आवाजाही भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी।

लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करने और हेल्थ तथा हाइजिन संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य में लगाए गए प्रतिबंध, पहले 16 मई को लगाए गए और फिर नियमित अंतराल पर बढ़ाए गए थे। यह प्रतिबंधबुधवार को समाप्त होने वाले थे।
ये भी पढ़ें
बारिश का भयावह मंजर, डूब रहे हैं कई शहर-शहर