suvichar
✕

Corona Guidelines : यूपी में फिर मास्क जरूरी, सोशल डिस्टेंसिंग पर भी जोर

Updated: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (09:37 IST)
लखनऊ। देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। राज्य में सभी जिलों में कोविड डेस्क को एक्टिव करने के साथ ही अब घरों से निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और वाराणसी में खास तौर पर अलर्ट रहने की जरूरत है।
 
राज्य में अस्पताल, सरकारी और निजी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन आदि के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस जारी की गई। सभी स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। राज्य में कुल 1,791 ऐक्टिव केसेस हैं। अप्रैल में अब तक संक्रमण दर 0.65% रही है।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख