ganesh chaturthi
✕

नौसेना विदेश से 340 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन, अन्य चिकित्सकीय सामग्री लेकर आई

Updated: रविवार, 23 मई 2021 (20:45 IST)
नई दिल्ली।कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच नौसेना विदेश से रविवार को 340 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन, 3700 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य चिकित्सकीय सामग्री की खेप भारत लेकर आई। सिंगापुर, ब्रुनेई और कतर से 2 पोत में चिकित्सकीय सामग्री की खेप लाई गई है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मढवाल ने बताया कि नौसैन्य पोत आईएनएस जलाश्व सिंगापुर और ब्रुनेई से 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन और 3600 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विशाखापत्तनम पहुंचा।विदेश से लाई गई तरल ऑक्सीजन की यह सबसे बड़ी खेप है।

पोत पर वेंटिलेटर, खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर समेत कुछ अन्य चिकित्सकीय सामग्री भी थी। नौसेना का एक और जहाज त्रिकंड कतर से 40 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन तथा ऑक्सीजन के 100 सिलेंडर लेकर मुंबई पहुंचा।


कोरोनावायरस महामारी से निपटने में मदद के लिए चलाए जा रहे ‘समुद्र सेतु-दो’ अभियान के तहत दोनों जहाज ऑक्सीजन लेकर आए हैं। फारस की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व एशिया में मित्र देशों से चिकित्सकीय उपकरण और तरल ऑक्सीजन लाने के लिए समुद्र सेतु अभियान के तहत आईएनएस त्रिकंड, आईएनएस जलाश्व समेत नौ जहाज लगाए गए हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
भारत में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए समुद्र सेतु-दो अभियान शुरू किया गया। इसके तहत मुंबई, विशाखापत्तम और कोच्चि में तीनों नौसैन्य कमान के जहाज भेजे गए।

भारतीय वायुसेना भी पिछले कुछ सप्ताह से विभिन्न देशों से क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर और अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की खेप ला रही है। वायुसेना शनिवार को तीन देशों से ऑक्सीजन कंटेनर लेकर आई।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख