सम्बंधित जानकारी
- Corona की नई दवाएं विकसित करने में लगी है डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, कुछ ही महीनों में बाजार में होंगी उपलब्ध
- COVID-19 : देश में बना नया कीर्तिमान, 1 दिन में रिकॉर्ड 21.23 लाख Corona नमूनों की हुई जांच
- कोरोना के बारे में 25 सवाल जो संक्रमण से बचाएंगे और आपका नॉलेज बढ़ाएंगे
- यूपी के नाम एक और नया रिकॉर्ड, महज 1 महीने में 14 लाख लोगों तक पहुंचाया काढ़ा व रोग प्रतिरोधक दवाएं...
- बड़ी खबर, दिल्ली में और 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
COVID-19 : SII ने अपने एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के बयान से झाड़ा पल्ला, वैक्सीनेशन को लेकर सरकार पर उठाए थे सवाल
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने उपलब्ध भंडार पर विचार किए बगैर विभिन्न आयु वर्ग के लिए कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। एसआईआई ने कहा कि यह कंपनी का विचार नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को 22 मई को लिखे पत्र में पुणे स्थित एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि हाल में एक समारोह में इसके कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव द्वारा दिया गया बयान कंपनी का बयान नहीं है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
उन्होंने पत्र में कहा, अपने सीईओ अदार सी. पूनावाला की तरफ से मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि यह बयान एसआईआईपीएल (सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) की तरफ से जारी नहीं किया गया है और इस बयान से कंपनी खुद को अलग करती है। यह बात फिर दोहराई जाती है कि यह कंपनी का विचार बिल्कुल नहीं है।
उन्होंने कहा, एसआईआईपीएल कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार के साथ खड़ी है। एसआईआई ने यह भी स्पष्ट किया कि पूनावाला कंपनी की तरफ से एकमात्र आधिकारिक प्रवक्ता हैं।
देश में कोविड-19 के टीके की कमी के बीच एसआईआई के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि टीके के उपलब्ध भंडार और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देश पर विचार किए बगैर सरकार ने विभिन्न आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया।(भाषा)
