dharma sangrah
✕

हरियाणा सरकार ने 1 हफ्ते और बढ़ाया लॉकडाउन, 31 मई तक रहेगी पाबंदी

Updated: रविवार, 23 मई 2021 (19:41 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में लागू कोरोनावायरस लॉकडाउन का 31 मई तक विस्तार कर दिया है। राज्य के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने एक आदेश में कहा कि पहले 24 मई तक लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ाकर 31 मई सुबह 5 बजे तक के लिए किया जाता है।
ALSO READ: UP में शिक्षकों की मौत का मामला : प्रियंका ने कहा- लीपापोती न करे सरकार, दे 1 करोड़ का मुआवजा
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार 3 मई को लॉकडाउन लगाया था, उसके बाद उसे हर सप्ताह बढ़ाया गया है।
ALSO READ: COVID-19 : SII ने अपने एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर के बयान से झाड़ा पल्‍ला, वैक्‍सीनेशन को लेकर सरकार पर उठाए थे सवाल
हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है। राज्य में अभी तक कुल 7,33,628 लोगों के संक्रमित होने और 7,415 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 

ब्लैक फंगस के 400 मामले : हरियाणा में अबतक ब्लैक फंगस के कुल 398 मामले आए हैं जिनमें सबसे अधिक 147 मरीज गुरुग्राम के हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दी। विभाग ने बताया कि गुरुग्राम के अलावा हिसार में 50, फरीदाबाद में 46, सिरसा में 38, रोहतक में 21, भिवानी में 20, करनाल में 17, पानीपत में 15, अंबाला में 11, पंचकूला में सात, सोनीपत में छह, रेवाड़ी में पांच, जींद में दो और पलवल-यमुनानगर में एक-एक मामले आए हैं।
 
राज्य में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हाल में इस बीमारी के प्रबंधन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इससे पहले बताया था कि राज्य सरकार ने कवक रोधी इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन बी की खरीद के लिए वैश्विक निविदा जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि हमने केंद्र से 12 हजार इंजेक्शन मांगे हैं।’’
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा विशेषज्ञों से ब्लैक फंगस संक्रमितों के इलाज के लिए वैकल्पिक कवक रोधी इंजेक्शन पर विचार करने को कहा गया है। मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ने पहले ही इससे निपटने के लिए कदम उठाए हैं जिनमें चिकित्सा महाविद्यालयों में 20 बिस्तर आरक्षित करने और विशेष इलाज के प्रबंधन जैसे कदम शामिल हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने पिछले सप्ताह ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित किया था, जिससे अब डॉक्टरों को संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामलों की जानकारी देनी होगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख