dipawali
✕

Covid19inindia: देश में 3 दिन से 16 हजार से अधिक नए मामले, रिकवरी दर घटकर 97.14

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (12:59 IST)
नई दिल्ली। देश में 3 दिन से कोरोना संक्रमण के 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है और इनकी दर बढ़कर 1.44 प्रतिशत हो गई है। इस बीच देश में अब तक 1 करोड़ 42 लाख 42 हजार 547 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,488 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 79 हजार से अधिक हो गई है। इससे पहले 25 फरवरी को 16,738 और 26 फरवरी को 16,577 मामले आए थे।
 
24 घंटों में 12,771 मरीज हुए स्वस्थ : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 12,771 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1 करोड़ 7 लाख 63 हजार 451 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 3604 बढ़कर 1.59 लाख हो गए हैं। इसी अवधि में 113 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख 56 हजार 938 हो गई है। देश में रिकवरी दर घटकर 97.14 रह गई है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।
ALSO READ: कोरोनावायरस का बढ़ता कहर, 4 शहरों से जानिए क्यों बुरा है महाराष्ट्र का हाल
महाराष्ट्र व पंजाब में सक्रिय मामले बढ़े : महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर पहुंच गया है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 3349 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 68,810 हो गई है। राज्य में 4936 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20.17 लाख हो गई है जबकि 48 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,041 हो गया है। पंजाब में सक्रिय मामले 352 बढ़कर 4222 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.70 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5814 मरीजों की जान जा चुकी है। 
 
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में सक्रिय मामले घटे : केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 485 घटकर 51,679 रह गए तथा 4,142 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.96 लाख हो गया है जबकि दूसरे दिन भी 14 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4164 हो गई है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5520 रह गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,320 हो गया है तथा अब तक 9.32 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4046 रह गई है तथा अभी तक 12,488 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.34 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
ALSO READ: सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश आमटे हुए कोरोनावायरस से संक्रमित
बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार में भी मामले घटे : पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3343 रह गए हैं और 10,263 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.61 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले घटकर 2827 रह गए हैं। राज्य में 3.05 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं 7 और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3828 हो गई है। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 431 रह गए हैं। राज्य में कोरोना से 1540 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.60 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
मध्यप्रदेश, यूपी, गुजरात व तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़े : मध्यप्रदेश में सक्रिय मामले 83 बढ़कर 2518 हो गए हैं तथा अब तक 2.54 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3862 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 2184 हो गए हैं, वहीं इस महामारी से 8725 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.92 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले 145 बढ़कर 2136 हो गए हैं तथा 4408 लोगों की मौत हुई है और 2.62 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 29 बढ़कर 1939 हो गए हैं और 1633 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.95 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
ALSO READ: अमेरिका में एक्सपर्ट की टीम ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी
 
राजधानी दिल्ली व आंध्रप्रदेश में सक्रिय मामले बढ़े : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 62 बढ़कर 1231 हो गए हैं, वहीं 1 और मरीज की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,906 हो गई है जबकि 6.26 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। आंध्रप्रदेश में सक्रिय मामले 24 बढ़कर 635 हो गए हैं, वहीं 71 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गई है जबकि 7169 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ALSO READ: ब्राजील में 4% लोगों को भी नहीं लगा कोरोना का टीका, भारत बायोटेक से खरीदेगा ‘कोवैक्सीन’ की 2 करोड़ खुराक
देश में शुक्रवार को संक्रमण के 16,577 मामले और गुरुवार को 16,738 मामले आए थे। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे।
 
कोरोना से राज्यों में हुईं मौतें : पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 113 और लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र से 48, पंजाब से 15 और केरल से 14 लोगों की मौत के मामले सामने आए। महाराष्ट्र में अब तक 52,041, तमिलनाडु में 12,488 , कर्नाटक में 12,320 , दिल्ली में 10,906, पश्चिम बंगाल में 10,263, उत्तरप्रदेश में 8,725, आंध्रप्रदेश में 7169 लोगों की मौत हुई है। लक्षद्वीप में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत होने की खबर है।
 
इसके अलावा कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3044, राजस्थान में 2786, जम्मू-कश्मीर में 1956, ओडिशा में 1915, उत्तराखंड में 1691, असम में 1092, झारखंड में 1087, हिमाचल प्रदेश में 995, गोवा में 794, पुड्डुचेरी में 667, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 351, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नगालैंड में 91, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 10, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 तथा लक्षद्वीप में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। (वार्ता/भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख