Daily Horoscope
✕

TV एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह ने 1 महीने बाद Coronavirus से जीती जंग

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (18:48 IST)
ऋषिकेश। टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए चर्चित अभिनेत्री मोहेना कुमारी सिंह ने बुधवार को कहा कि वे और उनका परिवार कोरोनावायरस (Coronavirus) से एक महीने तक चली लड़ाई के बाद संक्रमण से मुक्त हो गया है।
 
 उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेटे सुयेश रावत के साथ पिछले साल शादी करने वाली मोहेना को 31 मई को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
सतपाल, उनकी पत्नी और 21 अन्य लोग भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें परिवार के सदस्यों के अलावा कर्मचारी भी शामिल थे। सिंह ने इंस्टाग्राम पर डॉक्टरों के साथ ली गई एक सेल्फी डाली और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद कहा।
 
ALSO READ: गुजरात : स्वामीनारायण संप्रदाय के 11 साधु Coronavirus से संक्रमित
 
मोहेना (31) ने लिखा कि एक महीने के बाद आखिरकार हम कोरोनावायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। हम सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने इस वायरस के बारे में प्राप्त जानकारी के हिसाब से जितना अच्छा हो सकता था, हमारे लिए किया।
 
'डांस इंडिया डांस' की पूर्व प्रतियोगी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सा पेशेवरों द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा पर प्रकाश डालना जरूरी है।
 
भारत के मशहूर चिकित्सक तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। (भाषा)  (Photo courtesy: Instagram)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख