suvichar

Coronavirus: महाराष्‍ट्र में विशेष सीरो सर्वे की है जरूरत

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (00:08 IST)
मुंबई, महाराष्ट्र कोविड-19 कार्य बल के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने सोमवार को कहा कि लोगों में एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए राज्यव्यापी विशेष सीरो सर्वेक्षण करना आवश्यक है, क्योंकि राज्य में प्रतिदिन अब भी कोरोना वायरस संक्रमण के बहुत अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

डॉ जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र में नौ अगस्त तक कोविड-19 के 63,57,833 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में कमी आई है, लेकिन यह नए मामले अब भी सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को 15 अगस्त से मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देकर एक बड़ी रियायत दी है और यदि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी रहती है, तो एक सितंबर से प्रतिबंधों में और ढील दी जा सकती है।

डॉ जोशी ने कुछ क्षेत्रीय समाचार चैनलों को राज्य सरकार की कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने और सामान्य जनजीवन दोबारा पटरी पर लाने की नीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "हमें कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहरों के दौरान की गई गलतियों को दोहराने से बचने की जरूरत है। दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।"

उन्होंने स्कूलों को नहीं खोलने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘यह वैश्विक स्तर पर प्रमाणित हो चुका है कि स्कूलों और धार्मिक समारोहों के कारण कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैला है। अमेरिका ने समय से पहले स्कूलों को फिर से खोल दिया और अब वहां न केवल अधिक मामले सामने आ रहे हैं, बल्कि वहां मौतें भी अधिक हो रही हैं।" (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

अगला लेख