Hanuman Chalisa

कर्नाटक : 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्र उतीर्ण घोषित

Updated: मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (00:03 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों को बोर्ड ने उतीर्ण घोषित किया है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि एक लड़की को छोड़कर 8,71,443 छात्र दसवीं की परीक्षा में बैठे थे और सभी उतीर्ण घोषित किए गए हैं। परीक्षा में नहीं बैठने वाली लड़की पास नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उतीर्ण प्रतिशत इस साल 99.99 फीसदी है, पिछले साल यह आंकड़ा 71.80 प्रतिशत था।

कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के साए में इस साल प्रदेश में दसवीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रदेश में इस बार परंपरागत परीक्षा से हटकर दसवीं की परीक्षाएं 19 और 22 जुलाई को ओएमआर शीट पर आयोजित की गई थी। इससे पहले दसवीं की परीक्षा उत्तर पुस्तिका पर लिखना होता था।

नागेश ने बताया कि इन परीक्षाओं में 157 छात्रों ने 625 में से 625 अंक हासिल किए थे, जबकि 289 छात्रों ने 623, तथा दो छात्रों ने 622 अंक हासिल किए।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Apple Event 2026 Live Updates: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

अगला लेख