Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश में एक और भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, अब तक 3 विधायक संक्रमण की चपेट में

Updated: सोमवार, 29 जून 2020 (11:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक और भाजपा विधायक कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए हैं। रीवा के सिरमौर से युवा भाजपा विधायक की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भाजपा विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि रीवा सीएमएचओ ने कर दी है।

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान उन भाजपा विधायक के संपर्क में आए थे जो वोटिंग के दिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान भाजपा विधायकों के एक साथ बैठे जाने की भी खबर है। 
 
साथी विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भाजपा विधायक ने खुद को रीवा में अपने घर में आइसोलेट कर लिया था। इसके साथ मध्यप्रदेश में अब तक तीन वर्तमान विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है जिनमें दो भाजपा विधायक और एक कांग्रेस विधायक शामिल है। 
 
राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने वाले भाजपा विधायक के कोरोना पॉजिटिव होने के तुरंत बाद पार्टी के 5 विधायकों ने भोपाल के जेपी अस्पताल में कोविड-19 की जांच कराई थी जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

अगला लेख