Daily Horoscope
✕

दिल्ली में लॉकडाउन लगाना Covid 19 के मामलों में गिरावट का मुख्य कारण

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (15:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 8,506 नए मामले सामने आए, जो पिछले 1 महीने में सबसे कम संख्या है और चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान मामलों में आई गिरावट का मुख्य कारण लॉकडाउन लागू करना है।

ALSO READ: कोरोना वैक्सीनेशन पर महंगी पड़ी पीएम मोदी की आलोचना, पोस्टर चिपकाने पर 17 FIR, 15 गिरफ्तार
 
दिल्ली के मुख्य सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन नए मामलों की संख्या को पिछले कुछ महीनों की तरह 2,000 की संख्या तक लाने में अब भी लंबी दूरी तय करनी है।
 
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) के चिकित्सा निदेशक बीएल शेरवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि दैनिक मामलों के 28,000 से गिरकर 8,500 पहुंचने का सबसे बड़ा कारण लॉकडाउन है, लेकिन अब भी नए मामलों की संख्या बहुत अधिक है और हालात गंभीर हैं।

ALSO READ:  कोरोना के 3.26 लाख नए मामले, 3,890 मरीजों की मौत, रिकवरी दर बढ़कर 83.83 प्रतिशत
 
उन्होंने बताया कि आरजीएसएसएच में 650 बिस्तर की उपलब्धता है जिनमें से 500 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए हैं और 350 इस समय घिरे हुए हैं जिनमें से अधिकतर मरीज आईसीयू पर हैं। शेरवाल ने टीकाकरण को भी मामलों में आई कमी का कारण बताया है।

 
दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रिचा सरीन ने भी कहा कि हालात में अपेक्षाकृत सुधार का कारण लॉकडाउन लागू किया जाना है। उन्होंने कहा कि यदि लॉकडाउन अप्रैल में 1 सप्ताह पहले लागू कर दिया गया होता तो हालात इतने खराब नहीं होते, लेकिन यह हर सरकार के लिए कठिन फैसला होता है। सरीन ने कहा कि इसके अलावा लोगों की बड़ी संख्या संक्रमित हो गई है इसलिए उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है जिसके कारण संक्रमण की श्रृंखला रोकने में मदद मिली। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख