Daily Horoscope
✕

Corona की समीक्षा बैठक में नाराज हो गए PM नरेन्द्र मोदी

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (15:34 IST)
नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों के बीच कोविड के संदर्भ में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र से भेजे गए वेंटिलटरों का इस्तेमाल नहीं होने पर नाराजगी भी जताई है। बैठक के दौरान ने गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
 
मोदी ने कहा कि गांवों में घर-घर जाकर टेस्ट किए जाने चाहिए साथ ही वहां ऑक्सीजन की सप्लाई का इंतजाम भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कोविड की लड़ाई को तेज करें। केन्द्र से दिए गए वेंटिलेटरों के खराब होने की जांच की बात भी कही। हालांकि उन्होंने वेंटिलेटरों के उपयोग नहीं होने पर नाराजगी भी जताई।
 
बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को देश में कोविड से संबंधित मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी। पीएम को बताया गया कि मार्च की शुरुआत में प्रति सप्ताह लगभग 50 लाख परीक्षण से अब प्रति सप्ताह लगभग 1.3 करोड़ परीक्षण हो गए हैं। मोदी को घटती पॉजिटिविटी रेट और बढ़ती रिकवरी रेट की भी जानकारी दी गई।
 
बैठक में अधिकारियों ने कोविड की राज्य और जिला स्तर की स्थिति, परीक्षण, ऑक्सीजन की उपलब्धता, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे, टीकाकरण रोडमैप पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
 
ज्ञात हो कि शनिवार को देश में 1 दिन में 3,26,098 लोगों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,43,72,907 हो गए हैं जबकि 3,890 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है। 
 
आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,04,32,898 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्युदर 1.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख