biodatamaker

दिल्ली में संक्रमण दर गिरकर 11 प्रतिशत, कोविड-19 के 6,500 नए मामले आए

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (15:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,500 नए मामले आए और संक्रमण दर गिरकर 11 प्रतिशत रह गई। साथ ही उन्होंने घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक बैंक शुरू करने की भी घोषणा की।
 
केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण के रोज आने वाले मामलों में कमी आयी है लेकिन दिल्ली सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतेगी और कोरोना वायरस महामारी से लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,500 से अधिक मामले आए और संक्रमण दर 12 प्रतिशत रही।
 
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि सरकार ने घर में पृथक-वास में रह रहे और ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक बैंक शुरू किया है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली के 11 जिलों में प्रत्येक को 200 ऑक्सीजन सांद्रक दिए जाएंगे और डॉक्टरों की सलाह पर घर में पृथक-वास में रह रहे मरीजों को ये उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों को भी डॉक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले और संक्रमण दर कम होंगे तथा इस संक्रमण का प्रसार रुक जाएगा। उन्होंने दिल्ली में पिछले 15 दिनों में आईसीयू के 1,000 बिस्तर तैयार करने के लिए डॉक्टरों तथा इंजीनियरों की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। (भाषा)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, आरक्षण और UGC नियमों के विरोध में उतरे हजारों लोग

CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता निलंबित, टीकमगढ़ में सुनीं जनशिकायतें

UP-Japan Meet : जापानी प्रतिनिधिमंडल ने देखी वीमेन पावर लाइन 1090 की कार्यप्रणाली, समझा महिला सुरक्षा मॉडल

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

UP-Japan Investment Meet 2026: लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, तेजस्वान ड्रोन से दिव्यास्त्र तक छाए अत्याधुनिक उत्पाद

अगला लेख