dharma sangrah
✕

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केरल सरकार का बड़ा फैसला, 8 जून से होगा Antibody test

Updated: शनिवार, 6 जून 2020 (15:19 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने वायरस के सामुदायिक प्रसार का पता लगाने के लिए सोमवार से एंटीबॉडी टेस्ट कराने का फैसला किया है। राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 111 मामलों का पता चला था, जो किसी 1 दिन का सर्वाधिक स्तर है। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्थिति को गंभीर बताया।
 
ALSO READ: कोरोना काल में भड़के सीएम केजरीवाल, प्राइवेट अस्पतालों को चेताया
विजयन ने कहा कि राज्य में वायरस का सामुदायिक प्रसार हुआ है या नहीं, इसकी जांच के लिए एंटीबॉडी परीक्षण बड़े पैमाने पर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 3 दिनों में और 40,000 किट आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजन खोबरागड़े ने कहा कि ये परीक्षण 8 जून से शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि यह एक वैज्ञानिक आधार पर की गई निगरानी है।
 
राज्य को आईसीएमआर के माध्यम से 14,000 किट मिली हैं और इनमें से 10,000 किट विभिन्न जिलों को दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि केरल में शनिवार तक 1,699 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 712 ठीक हो चुके हैं जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख