dipawali
✕

कोरोना को लेकर केजरीवाल ने बुलाई अहम बैठक, आला अधिकारी भी होंगे शामिल

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (13:13 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्दनेजर प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई है। मध्याह्न 12 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री सत्येन्द्र जैन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी शामिल होंगे।

ALSO READ: पीएम मोदी ने भी माना केजरीवाल मॉडल ही देश के विकास का असली मॉडल : सिसोदिया
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार इस बैठक में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर कई अहम फैसले ले सकती है। यहां पर पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 10,774 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 7,25,197 तक पहुंच गई है जबकि 5,158 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 6,79,573 हो गया है, वहीं इस दौरान 48 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 11,283 पहुंच गई है।

 
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत पहले नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। (वार्ता)

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

सीएम उमर के लिए सिरदर्द बनी पार्टी की अंदरूनी कलह, मंत्री पद न मिलने पर भड़के विधायक

भारत में चीन की घुसपैठ के सवाल पर अरुणाचल BJP मंत्री का जवाब, एक बार धुरंधर देख लो, लोगों ने कर दिया ट्रोल

जियो की लिस्टिंग पर अनंत अंबानी ने कही दिल जीतने वाली बात, भावुक हुए मुकेश अंबानी

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

अगला लेख