sundarkand
✕

‘वैक्सीन’ लेने से पहले और बाद में क्‍या हो ‘आपकी डाइट’

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (13:06 IST)
वैक्‍सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं। खासकर लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्‍हें वैक्‍सीन लेने से पहले और बाद में क्‍या खाना है और क्‍या नहीं खाना है। उनकी सही डाइट क्‍या होना चाहिए।

आइए जानते हैं वैक्‍सीनेशन के दौरान क्‍या होना चाहिए आपकी डाइट।

रिपोर्ट और हेल्‍थ एक्सपर्ट की मानें तो वैक्सीन लेने के बाद ज्यादा साइड इफेक्ट ना हो, इसके लिए डाइट की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैसे लोग कई तरह की सलाह देते हैं। कुछ लोग कहेंगे वैक्सीन लेने से पहले न्यूट्रिशियस डाइट लेनी चाहिए। कुछ कहते हैं कि पानी नहीं पीना चाहिए। हालांकि एक्सपर्ट की राय अलग है।

‘पानी और फल’
शरीर में पानी की मात्रा अच्‍छी हेल्थ के लिए जरूरी है। जब वैक्सीन लेने जाएं तो खूब पानी पीएं और ज्यादा पानी वाले फल खाएं। इससे वैक्सीन लेने के बाद होने वाले साइड इफेक्ट का असर बहुत कम हो जाएगा।

‘अल्कोहल’
वैक्सीन लेने के बाद किसी-किसी में मामूली साइड इफेक्ट देखा गया है। ज्यादातर लोगों में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। चूंकि वैक्सीन लेने के दौरान शरीर में पानी की खूब मात्रा होनी चाहिए लेकिन जब अल्कोहल लिया जाता है तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में साइड इफेक्ट की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए अल्कोहल बिल्कुल भी न लें।

‘प्रोसेस्ड फूड’
ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के मुताबिक महामारी के इस दौर में शुद्ध अनाज का भोजन करना चाहिए।

‘संतुलित आहार’
वैक्सीन लेने के बाद ज्यादातर बेहोश होने की शिकायतें आती हैं। इसके लिए जरूरी है कि वैक्सीन लेने से पहले संतुलित आहार लें। सेंटर फ़र डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक वैक्सीन लेने से पहले पर्याप्त पानी, संतुलित आहार और स्नेक्स लेने से वैक्सीन के साइड इफेक्ट की चिंता दूर हो सकती है। के दौरान प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें। इससे बेहतर है कि ऐसी डाइड लें जिसमें फाइबर ज्यादा हो। यह देसी अनाजों में ज्यादा होता है। इसके अलावा शुगरयुक्त चीजों का भी सेवन न करें तो बेहतर है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख