ramcharitmanas
✕

कानपुर के DM हुए सख्त, बोले- बेवजह घर से निकले तो सीधे जाओगे जेल

Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (08:06 IST)
कानपुर। कोरोना वायरस महामारी को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रहे लॉक डाउन के चलते कानपुर में सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक की आम जनता को मिल रही छूट पर भी अब रोक लग गई है। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि बेवजह घर से निकले तो सीधे जेल जाओगे।
 
कानपुर में नियम बेहद सख्त करते हुए जिला प्रशासन ने शक्ति बढ़ा दी है और इसके पीछे की मुख्य वजह पिछले कुछ दिनों के अंदर कोरोना संक्रमित से मरीजों की बढ़ रही संख्या है।
 
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में चल रहे लॉक डाउन के बीच अन्य जिलों की अपेक्षा कानपुर में आम जनता को थोड़ी सी राहत मिल रही थी लेकिन कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या को देखकर कानपुर जिला प्रशासन अब बेहद सख्त हो गया है।
 
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बेवजह सड़कों पर घूमने वालों की अब खैर नहीं है। पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा है कि अगर वह बेवजह घूमते हुए सड़कों पर कोई भी दिख जाएं तो उनका रास्ता घर का नहीं, बल्कि जेल का होना चाहिए।
 
पुलिस प्रशासन भी बेहद सख्त हो गया है और मंगलवार सुबह से ही सड़कों पर पुलिस गश्त करते हुए दिख रही है सन्नाटा साफ तौर पर देखा जा सकता है।
 
लॉक डाउन के समय क्या क्या खुलेगा- जिलाधिकारी के यहां से जारी पत्र के अनुसार निम्न कार्यों को लॉक डाउन से बाहर रखा गया है और यह सभी लोग नियमों का पालन करते हुए कार्य कर सकते हैं। जिसमें 
 
मीडिया, हॉकर (पत्र वितरक), दूध वाले, दूधिया, मिल्क पालर्स, सब्जी या फल के ठेले वाले होम डिलीवरी के माध्यम से, मेडिकल स्टोर,  डॉक्टर्स, नर्सिंग होम, होल सेल की राशन की दुकानें, होल सेल की दवा की 
 
दुकानें, फुटकर दवा की दुकानें, ब्रेड वाले, इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर, सरकारी कर्मचारी,  आवश्यक वस्तुओं के निर्माण में लगे कर्मी, आवश्यक वस्तुओ के निर्माण की इकाइयां ,गैस, पैट्रोल पम्प यह सभी चलते रहेंगे। इन सभी को अपने पास परिचय पत्र या पास रखना होगा।
 
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने अपील करते हुए कहा है कि घर में रहें सुरक्षित रहें जरूरी काम से बाहर निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन ना करें। नियमों का उल्लंघन करते जो भी दिखेगा उसके 
 
ऊपर विधिक कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है हर व्यक्ति की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से लगातार की जा रही है इसलिए किसी भी प्रकार की अशांति ना फैलाएं और 
नियमों का पालन करें।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख