Daily Horoscope
✕

फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (07:58 IST)
मुंबई। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनो बेटियां शजा मोरानी और अभिनेत्री जोआ मोरानी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शजा मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से लौटी थीं। मोरानी ने बताया कि शजा में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: Covid-19: मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 167 तक पहुंची
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 15 मार्च को राजस्थान से लौटी जोआ में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि शजा को नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 2 दिन बाद शजा की फिर से जांच की जाएगी। फिलहाल परिवार के सभी लोगों और घरेलू सहायकों को पृथक रखा गया है।
 
शजा श्रीलंका से मार्च के पहले सप्ताह में लौटी थीं और जोआ राजस्थान से 15 मार्च को लौटी हैं। निर्माता ने अभिनेता शाहरुख की 'रा.वन', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

योगी सरकार के विकास मॉडल से आजमगढ़ को नई पहचान, ‘यूपी डायलॉग’ में शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता पर गहन मंथन

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

अगला लेख