ramcharitmanas
✕

कमला हैरिस ने Corona से जंग में और मदद का लिया संकल्प, कहा- भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (20:34 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि बाइडन प्रशासन कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों और उसकी वजह से बड़ी संख्या में हो रही मौतों के कारण जरूरत की इस घड़ी में भारत की मदद करने के लिए कृत संकल्पित है क्योंकि भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम है।

भारत में कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों और उसकी वजह से बड़ी संख्या में हो रही मौतों को ‘हृदयविदारक’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा बाइडन प्रशासन महामारी के खिलाफ भारत की इस लड़ाई में उसकी मदद करने को प्रेरित है।

हैरिस ने कहा,महामारी की शुरुआत में जब हमारे अस्पताल के बेड कम पड़ने लगे तब भारत ने सहायता भेजी थी। आज हम भारत को उसकी ज़रूरत के समय में मदद करने के लिए कटिबद्ध हैं।हैरिस शुक्रवार को भारत के लिए अमेरिकी कोविड राहत विषय पर विदेश विभाग के प्रवासी संपर्क कार्यक्रम में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा, भारत के मित्र, एशियाई क्वाड के सदस्यों के रूप में एवं वैश्विक समुदाय के हिस्से के रूप में हम यह मदद कर रह हैं। मेरा मानना है कि यदि हम (विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों के बीच) मिलकर काम करते रहेंगे तो हम इस स्थिति से बाहर आ जाएंगे।

बाइडन-हैरिस प्रशसन ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की है। पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 सहायता से लदे छह विमान अमेरिका से भारत पहुंचे हैं। संकट की इस घड़ी में पूरा प्रशासन भारत की मदद करने को प्रोत्साहित है। व्हाइट हाउस और विदेश विभाग कॉर्पोरेट जगत के साथ समन्वय बनाकर चल रहे हैं और इस क्षेत्र ने भारत को जो राहत पहुंचाई है वह किसी भी देश के लिए अप्रत्याशित है।
ALSO READ: Coronavirus: स्‍कि‍न में हो रहे ये बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण
भारतीय अमेरिकी लाखों डॉलर जुटा रहे हैं और वे जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरण एवं दवाइयां भारत भेज रहे हैं। सेवा इंटरनेशनल यूएसए ने एक करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है, अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ऑरिजिन ने 35 लाख डॉलर का इंतजाम किया और इंडियास्पोरा ने 20 लाख डॉलर की व्यवस्था की।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
उपराष्ट्रपति ने कहा, सालों से इंडियास्पोरा और अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन जैसे प्रवासी संगठनों ने अमेरिका और भारत के बीच सेतु बनाया है। पिछले साल आपने कोविड-19 राहत प्रयासों में बड़ा योगदान दिया। आपके कार्य के लिए आपको धन्यवाद।

उन्होंने कहा, आपमें से कई जानते हैं कि मेरे परिवार की पीढ़ियां भारत से आईं। मेरी मां भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं। मेरे परिवार के ऐसे सदस्य हैं जो आज भी भारत में रहते हैं। भारत का कल्याण अमेरिका के लिए अहम है। हैरिस ने कहा, भारत में कोविड-19 संक्रमणों एवं मौतों में वृद्धि हृदयविदारक है।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
जिन्होंने अपने को खोया है उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। जैसे ही प्रकृति का यह दुस्साहिक स्वरूप सामने आया, हमारा प्रशासन हरकत में आ गया। उनका इशारा संकट की इस घड़ी में बाइडन-हैरिस प्रशासन द्वारा भारत की मदद के लिए उठाए गए कदमों की ओर था।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख