sundarkand

जानिए इस भाजपा नेता ने कोलकाता में क्‍यों बांटे कोरोना के मास्‍क?

Updated: रविवार, 15 मार्च 2020 (15:29 IST)
भाजपा नेता और पश्‍चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कोलकाता में रविवार को डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया। उन्‍होंने यह कैंपेनिंग सीएए के समर्थन में की। हालांकि इसके साथ ही उन्‍होंने यहां लोगों को मुंह पर लगाने के लिए मास्‍क दिए। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरुक करने के लिए उन्‍हें पर्चे भी बांटे।

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो खुद उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्‍ट किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि विजयवर्गीय ब्‍लैक गॉगल और भगवा गमछे में कोलकाता की गलियों में घूमते हुए लोगों को मास्‍क और कोरोना की जानकारी से जुड़े कागज दे रहे हैं। वे लोगों से बात करते हुए उन्‍हें समझा भी रहे हैं कि कोरोना वायरस से कैसे सावधान रहना है और अपना बचाव करना है।

विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर से ट्वीट करते हुए लिखा-

‘आज का दिन उत्तर कोलकाता के वार्ड नंबर 40 के रहवासियों के बीच बीता। उन्हें CAA के बारे में बताया गया और कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी गई, ‘कोरोना’ से सुरक्षा के लिए मास्क भी बांटे गए।
उन्‍होंने एक वीडियो के साथ ही कुछ फोटो भी पोस्‍ट किए हैं, जिसमें वे लोगों से बात कर रहे हैं।

उनकी पोस्‍ट के बाद लोगों के खूब कमेंट आ रहे हैं। विजयवर्गीय को उनके काम के लिए सराहा जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि वे कोरोना वायरस और सीएए के समर्थन में जानकारी प्रसारित कर लोगों की भलाई और उन्‍हें जागरुक कर रहे हैं।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

770 करोड़ के डिफेंस सौदे पर बवाल, एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा, क्या है मामले का भारत से कनेक्शन?

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

फ़िल्म "हनुमान अंश" के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

ISRO EOS-05 Launch: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, जानिए EOS-05 में क्या है खास

अगला लेख