सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में Corona को लेकर अफवाहें फैलाने पर 2 व्यक्ति गिरफ्तार
- Corona Virus Live Updates: ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन Corona पॉजिटिव
- 'महामारी' पर ओशो रजनीश ने वर्षों वर्ष पूर्व दिया था चौंकाने वाला संदेश
- तमिलनाडु में 6 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या 35
- अब तक 84 में से 13 पॉजिटिव, क्या इंदौर में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार
इंदौर में पत्रकार से मारपीट, 2 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कर्फ्यू अवधि के दौरान एक पत्रकार से मारपीट करने के आरोप में आज 2 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राजेश रघुवंशी ने बताया विजय नगर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।
प्रथम दृष्टया सामने आए साक्ष्यों के आधार पर एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित 2 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
