dipawali
✕

जयंत सिन्हा का बड़ा बयान, जलवायु परिवर्तन से क्या हो सकता है, कोरोना संकट उसकी एक बानगी

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (07:30 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और संसद की वित्त-विषयक स्थायी समिति के चेयरमैन जयंत सिन्हा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन बहुत ही गंभीर मुद्दा है और कोविड-19 महामारी का संकट एक तरह से वास्तव में इस बात की बानगी है कि पर्यावरण में बदलाव पर रोक नहीं लगी तो कैसी-कैसी मुसीबतें आ सकती हैं।

सिन्हा बांबे वाणिज्य उद्योग मंडल के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आज एक गंभीर मुद्दा है .... कोराना वायरस का संकट वास्तव में एक तरह से इस बात की झलक है कि जलवायु परिवर्तन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो क्या घटित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में कोविड-19 महामारी ने जो तांडव किया है उसको देश के सभी लोग चिंतित हैं। सिन्हा ने कहा कि जब सार्स वायरस (श्वसन-तंत्र में गंभीर संक्रमण उत्पन्न करने वाला विषाणु) आया था तो महामारियों के हर प्रतिष्ठित विशेषज्ञ ने चेतावनी दी थी दुनिया किसी गंभीर वैश्विक महामारी के संकट में पड़ने वाली है।

उन्होंने कहा कि वास्तव में लोगों को लगता है कि कोराना महामारी कोई बड़ी बात नहीं है। इससे बड़ी महामारी भी आ सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया इसकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि देशों को दीर्घकालिक चुनौतियों का सामना करने का तरीका नहीं पता है। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

अगला लेख